पथरगामा: पथरगामा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय में 15 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवा दी गई
प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर धमसाय में बुधवार को आयुष समुदाय के स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा 15 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर होम्योपैथिक दवा निशुल्क दी गई। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में योग प्रशिक्षक चंद्रगुप्त के द्वारा नन्हे बच्चे एवं बुजुर्ग लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया