देव: बेलसारा धनजैया मोड के पास अवैध महुआ शराब के साथ दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
Deo, Aurangabad | Apr 15, 2026 देव थाना अंतर्गत बेलसार धनजैया मोड के पास अवैध महुआ शराब के विरुद्ध घात लगाकर दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पकड़ा गया एवं मोटरसाइकिल के डिग्गी से 10-10 लीटर का दो पॉलिथीन बरामद हुआ जिसे जप्त किया गया। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना - अपना नाम 01 रमेश कुमार उम्र 27 वर्ष पिता अंबिका शिकारी 02 पंकज कुमार उम्र 28 वर्ष पिता अखिलेश शिकारी।