दतिया: ग्राम पठरा में मामूली विवाद को लेकर 3 लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज
Datia, Datia | Sep 7, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम पठरा में एक युवक के साथ 03 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि में 09 बजे उनाव पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक नवल किशोर पुत्र रामसेवक कुशवाहा के साथ आरोपी रामकुमार शर्मा ने अन्य 02 लोगों के साथ मिलकर मामूली विवाद पर मारपीट कर दी।