बिसौली: जुलेहपुरा गांव के किसान के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा, आयकर और GST विभाग ने भेजे 14 करोड़ से अधिक के नोटिस, मचा हड़कंप
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी मझरा जुल्हैपुरा निवासी किसान भोला सिंह को आयकर और जीएसटी विभाग की ओर से कुल 14 करोड़ रुपये से अधिक के नोटिस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पीड़ित किसान भोला सिंह, जो मात्र 12 बीघा जमीन पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, को 29 मार्च को आयकर विभाग की ओर से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार 285 रुपये का नोटिस मिला।