सांवेर: लसूड़िया थाना क्षेत्र: वारंट तामील के दौरान गेट तोड़ने के आरोप में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच जारी
Sawer, Indore | Apr 21, 2026 पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार 2 बजे मीडिया से बात करते हुए साफ कहा है कि एक से दो दिनों के भीतर पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जा रही है ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी की स्थिति न बने प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ग्वालियर कोर्ट से जारी एक वारंट से जुड़ा हुआ हे जो संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा था