बांदा: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत महाराणा प्रताप चौक पर परिवहन विभाग ने की सघन चेकिंग
Banda, Banda | Feb 6, 2026 बांदा शहर के महाराणा प्रताप चौक पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा आज दिन शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की।