भीलवाड़ा: रसद अधिकारियों का 'खेल': सही रिपोर्ट को किया गायब, कूट रचित दस्तावेजों से लाइसेंस निलंबित, पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार
रसद विभाग के अधिकारियों पर कथित रूप से फर्जी एवं कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस निलंबित करने का गंभीर आरोप लगा है। खामोर निवासी ओमप्रकाश वैष्णव ने मंगलवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।