पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जिला खनन पदाधिकारी मेघलाल टुडू और खान निरीक्षक निखिल दास के द्वारा अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध औचक छापामारी अभियान चलाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुफ़्फ़सिल थाना अंतर्गत बाईपास मार्ग डी.ए.वी स्कूल के समीप एक ट्रैक्टर निबंधन संख्या-JH06T 8547 को बिना परिवहन चालान के लगभग 100 घन फीट अवैध बालू का परिवहन करते हुए जब्त किया गया ।