जमुई: लोहरा के पास ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई टक्कर में ई-रिक्शा सवार वृद्ध दंपत्ति घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 2, 2026 लोहरा गांव के पास गुरुवार को दिन के 11 बजे तेज रफ्तार बाइक और ई- रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा पर सवार वृद्ध पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम द्वारा घायल वृद्ध पति- पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।