संभल: पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग पुलिस लाइन बहजोई में हुई, पति-पत्नी के विवादों का निपटारा किया गया
पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग पुलिस लाइन बहजोई में आयोजित हुई। जिसमें पति-पत्नी के मध्य आपसी विवादों को काउंसलर के सहयोग से सुलझाने का प्रयास किया गया। जिसमें 99 पत्रावलियों को सुनकर 25 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया।