ठेठईटांगर: सिमडेगा डीसी ने नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका को दिया नियुक्ति पत्र
सिमडेगा:- सिमडेगा सदर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दियापत्थल पहाड़टोली की नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका राधिका बिरहोर को सोमवार को 3 बजे उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने चयन पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए बच्चों और महिलाओं के कल्याण हेतु कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।