सेंधवा: जुलवानिया पुलिस की कार्रवाई, अवैध गोवंश परिवहन में सेंधवा का आरोपी गिरफ्तार
जुलवानिया पुलिस की कार्रवाई, अवैध गोवंश परिवहन में आरोपी गिरफ्तार बड़वानी जिले में अवैध गोवंश परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जुलवानिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 06 नग गौवंश एवं एक सुपर केरी वाहन जब्त किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में गौवंश को अवैध रूप से महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है।