लालगंज: बस्तरापांडे गांव के पास सड़क किनारे अचेतावस्था में मिला युवक, मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के वाराणसी रीवा हाईवे पर स्थित बस्तरा पांडे गांव के पास सड़क किनारे शनिवार सुबह करीब 5:00 बजे अचेतावस्था में मिले अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मंडलीय अस्पताल में मृत्यु हो गई। अज्ञात शव के शिनाख्त हेतु मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी घर में रखवाया गया है। अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने 100 की पहचान है नियमानुसार अंगूषठ छाप करवाया।