छतरपुर के नगर पालिका के ठीक सामने शराबियों के तांडव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तीन युवक कथित तौर पर शराब के नशे में राह चलते लोगों से बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।,वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि नशे में धुत युवक सड़क पर आते-जाते राहगीरों को रोककर उनके साथ बदसलूकी और मारपीट कर रहे हैं। एक युवक बेल्ट निकालकर लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि उसके साथी लात-घूंसे चला रहे हैं।,
सबसे बड़ी बात ये है कि ये पूरी घटना नगर पालिका के सामने हुई, जो शहर का व्यस्ततम इलाका माना जाता है। इसके बावजूद युवक बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। घटना के बाद छतरपुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।