श्रीनगर: पोती से छेड़खानी के आरोप में दादा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
खोखा दक्षिण पंचायत के उफरैल गांव में बुधवार को 11 बजे रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 15 वर्षीय पोती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने उसके 60 वर्षीय दादा मुसाय मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पीड़िता की मां ने श्रीनगर थाना में आवेदन देकर बताई कि उनकी 15 वर्षीय बेटी घर के बरामदे में काम कर रही थी।