बानसूर: उप जिला अस्पताल में कॉन्ट्रैक्टर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Bansur, Alwar | May 4, 2026 कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर थाना क्षेत्र में बन रहे नवनिर्मित उप जिला अस्पताल में एसी कॉन्ट्रैक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे पुलिस को अस्पताल भवन में कॉन्ट्रैक्टर का शव पड़े होने की सूचना मिली। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान पाए गए।