लातेहार: नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
नगर पंचायत लातेहार अंतर्गत बुधवार को 15वें वित्त आयोग एवं राज्य योजना मद से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।