साहेबपुर कमाल: प्रखंड क्षेत्र के पचवीर, कुरहा, सनहा, रघुनाथपुर समेत विभिन्न गांवों एवं कस्बों में प्रकाश का पर्व दिवाली मनाई गई
प्रखंड क्षेत्र के पचवीर, कुरहा, सनहा, रघुनाथपुर समेत विभिन्न गांवों एवं कस्बों में प्रकाश का पर्व दिवाली अत्यंत हर्षोल्लास, श्रद्धा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में सुख, समृद्धि और शांति की कामना के साथ लोगों ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।