Follow.. बारां में ऑटो में सफर कर रही शिक्षका के गले से बाइक सवारों ने झपटी सोने की चेन
ऑटो चालक ने बाइक के आगे ऑटो लगाकर बाइक चालको को गिराया, लोगो ने की धुनाई
बाराँ में बुधवार सुबह अस्पताल रोड पर बत्रा हॉस्पिटल के पास एक शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात हो गई –स्कूल जा रही शिक्षिका ऑटो में सवार थीं, तभी रॉन्ग साइड से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से करीब 12 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली, शिक्षिका के शोर मचाते ही ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो आरोपियों की बाइक के सामने लगा दिया, जिससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई – भागने के दौरान आरोपियों ने चाकू दिखाकर लोगों को डराने की कोशिश की, लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने से वे मौके पर ही घिर गए।
Sangod, Kota | Aug 5, 2026