Follow... सांगोद, अवैध शराब तस्करी के मामले में बीते तीन माह से फरार चल रहे आरोपी को सांगोद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर फरार हो गया था। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 24 मई को नाकाबन्दी के दौरान मोड़क पुलिस ने एक चौपहिया वाहन से हरियाणा ब्रांड की अवैध शराब के 2221 पव्वे जप्त किए थे। चालक मौका पाकर भाग निकला था। पुलिसने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमो का गठन किया। इसी दौरान सांगोद थानाधिकारी पवन मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि फरार आरोपी मामले की जानकारी के लिए सांगोद न्यायालय आया हुआ है। टीम ने आरोपी संदीप जोगी निवासी हरियाणा को अदालत चौराहा से गिरफ्तार कर लिया
Sangod, Kota | Aug 5, 2026