मोठ: खलार में भूसा डालने पर भड़की खूनी जंग, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, युवक गंभीर घायल, 11 पर मुकदमा दर्ज
Moth, Jhansi | Apr 21, 2026 झांसी के एरच थाना क्षेत्र के ग्राम खलार में भूसा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हिंसक हो गया। मारपीट में एक युवक के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।