गुलाबबाग मंडी में व्यापारी चोरी और नशे से परेशान, सुरक्षा की की गई मांग
Purnea East, Purnia | Apr 5, 2026
पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में चोरी और स्मैक के बढ़ते प्रचलन से दुकानदारों व चालकों में भय का माहौल है। इसको लेकर दर्जनों लोगों ने गुलाबबाग टीओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। दुकानदारों का आरोप है कि मंडी परिसर में अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले कुछ लोग नशे के कारोबार और चोरी की घटनाओं में संलिप्त हैं। दिन-दहाड़े दुकानों और वाहनों से सामान चोरी