उदयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को सिटी रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर के पास निगम का पीला पंजा चला। यहां एक निजी भूखंड पर किए गए अवैध कब्जे और निर्माण को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी नगर निगम ने इसी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क तक फैले कच्ची बस्ती के अतिक्रमण हटाए थे। इसके बाद शिकायत मिलने और स्थिति का जायजा लेने के बाद अतिक्रमण निरोधी दस्ता दोबारा मौके पर पहुंचा। निगम की टीम ने अवैध निर्माण हटाकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की।
#Breking #News #india #trending #viral
: - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे।