सिरसागंज: सिरसागंज पुलिस ने साइबर अपराधियों पर की कार्रवाई, 65 लाख की ऑनलाइन ठगी से जुड़े गैंग का सदस्य गिरफ्तार
फिरोजाबाद पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे 'साइबर वज्र अभियान' के तहत सिरसागंज पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ तमिलनाडु में साइबर फ्रॉड की दो शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 65 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी।