गुन्नौर: गांव मेहुआ हसनगंज की मढ़ैया में अज्ञात चोरों ने दो मकानों की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया
बबराला थाना क्षेत्र के गांव मेहुआ हसनगंज की मढ़ैया निवासी सरदार सिंह और नरेश के मकान गांव के बाहरी छोर पर बने हुए हैं। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने दोनों के मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। तभी आहट की आवाज होने पर परिवार के लोगों की नींद खुल गई। इसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।