उदवंत नगर: आठ दिन बीतने के बाद भी बकरी गांव में हुई गोलिफ़ायरिंग मामले में पुलिस के गिरफ्त से हत्यारे चल रहे फरार
बीते 4 जुलाई को आपसी वर्चस्व को लेकर गोलिफ़ायरिंग हुई थी जिस घटना में बकरी निवासी वीरतन राम नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दो युवक जख्मी थे। जिनका इलाज आरा सदर अस्पताल में करवाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुची थी। तभी गोली मार भाग रहे हत्यारे व पुलिस के बीच भी गोलीबारी हुई थी।