उदवंत नगर: गजराजगंज ओपी क्षेत्र से बाइक पर लदा 60 लीटर देशी शराब के साथ दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा
गजराजगंज ओपी अंतर्गत सरफाफर गांव की ओर से स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवकों को गजराजगंज पुलिस ने देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पहचान कारीसाथ गांव के वृंदावन सिंह का पुत्र 22 वर्षीय अभिषेक कुमार व पुत्र राजू कुमार बताए जाते हैं। ओपी प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि दोनो को 60 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तारी हुई है। जो रिलेशन में भाई है।