उदवंत नगर: बेलाउर में हथियार बंद अपराधियो ने किशोर को गोली मार किया जख्मी
बेलाउ गांव स्थित बगीचे में देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किशोर को गोली मार दी। उसे बाएं पैर में जांघ पर गोली लगी है, जो आरपार हो गई है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची। जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी लक्ष्मण रवानी का 17 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार है। जख्मी किशोर का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत है।