कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर खाने से 40 बच्चे बीमार, गंभीर हालत में कई कुल्लू अस्पताल रेफर
कुल्लू:
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के अंतर्गत आने वाले बाड़ी स्थित एक स्कूल में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता (Food Poisoning) का बड़ा मामला सामने आया है। स्कूल में मिड-डे मील के दौरान खीर खाने से करीब 40 बच्चों की सेहत अचानक बिगड़ गई।
पतलीकूहल से कुल्लू रेफर
घटना के तुरंत बाद सभी 40 बच्चों को प्राथमिक इलाज के लिए पास के पतलीकूहल स्थित स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई बच्चों की स्थिति में सुधार देखा गया और उन्हें डॉक्टरों की देखरेख के बाद घर भेज दिया गया। हालांकि, कुछ बच्चों की तबीयत लगातार बिगड़ती देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने जाना बच्चों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष मोनिका भारती और कांग्रेस के जिला अध्यक्�
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026