बाड़मेर: एचआईवी एड्स के प्रति आमजनों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य भवन में कार्यशाला का हुआ आयोजन
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 जिला स्वास्थ्य भवन में शनिवार को आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की एड्स के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा समन्वयक राकेश भाटी ने आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आमजन में एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता एवं इसके रोगियों के उपचार के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदम के लिए जानकारी दी।