ऊन: बच्चों के आने के बावजूद शामली के रंगाना में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक नहीं पहुंचे, वीडियो हुआ वायरल
Un, Shamli | Apr 18, 2026 शनिवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के रंगाना के प्राथमिक विद्यालय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो में दर्शाया गया है कि सुबह के समय बच्चे स्कूल में पढ़ाई के लिए पहुंच गए हैं, लेकिन मास्टर साहब स्कूल में नही पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने वीडियो को बनाते हुए उसे वायरल किया है। जिले के सरकारी स्कूलों के हालत बुरे हैं।