मोतिहारी: बैंक ऑफ बड़ौदा बलुआ टाल के पास से सुंदरपुर के एक व्यक्ति की बाइक चोरी, पुलिस को दी गई आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा बलुआ टाल के पास से सुंदरपुर के एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी,नगर थाना में की शिकायत। सुंदरपुर निवासी शेख अख्तर ने बताया कि शुक्रवार करीब 11 बजे वह काम से आया था। बैंक के बाहर बाइक लगा कर वह अंदर गया। दस मिनट के अंदर जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक नही थी। उसने बताया कि उसकी बाइक हीरो स्प्लेंडर जिसका नम्बर बीआर 05 ए क्यू 7316 है,जो काला रंग का है।