मोतिहारी: उप विकास आयुक्त ने पहाड़पुर प्रखंड के इनारवाभार पंचायत का किया भ्रमण
मोतिहारी उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडेय के द्वारा पूर्वी चंपारण जिले के पहाडपुर प्रखंड अंतर्गत इनरवाभार पंचायत का भ्रमण किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास के कार्यों का जायजा लिया गया। विकास आयुक्त ने ग्रामीण विकास के तहत बने WPO का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद का निर्माण किया जा रहा था। इसके साथ ही खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण कर उन्होंने जानकारी लिया।