मोतिहारी: एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में 15 से अधिक कांडों के निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं को किया सम्मानित
पूर्वी चंपारण मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिले में 15 से अधिक कांडों के निष्पादन करने वाले अनुसंधानकर्ताओं एंव थानाध्यक्षों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में 04 डीएसपी,10 थानाध्यक्ष,06 प्रभाग निरीक्षण एंव 51 अनुसंधानकर्ता शामिल हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 03:44 बजे दिया गया।