मोतिहारी: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चन्द्रहीया गांव में हथियार दिखाकर लूट के मामले में दो अपराधियों को किया गया गिरफ्तार
अपराधियों के द्वारा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चन्द्रहीया गांव में हथियार दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संदर्भ में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 जितेश पाण्डेय के नेतृत्व में कांड का सफल उद्भेदन करते हुए कांड में लूटी गयी मोटरसाईकिल,दो मोबाईल एवं घटना के समय प्रयुक्त डमी पिस्टल के साथ दो अपराधियों।अमित कुमार व धीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।