बबेरू: बबेरू कस्बे में विराट इनामी दंगल का आयोजन, कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच
Baberu, Banda | Oct 21, 2026 बबेरू कस्बे के दंगल मैदान मे बुधवार की दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विराट इनामी दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, झांसी, मध्य प्रदेश, दिल्ली और आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। जहाँ पहलवानों ने अपने अपने दांवपेंच दिखाया वही समय समय पर पहलवान ने दर्शकों का खूब मनोरंजन करवाया।