लातेहार: सिर्फ 15 बच्चों के साथ चल रहा सरकारी स्कूल, लाखों खर्च के बाद भी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छेचानी टोला की स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। कक्षा 1 से 5 तक संचालित इस विद्यालय में महज 15 बच्चे ही नामांकित हैं, जबकि यहां दो पारा शिक्षक कार्यरत हैं। इतने कम बच्चों के बावजूद विद्यालय पर हर साल सरकार के लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।