अशोक नगर: अशोकनगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटलों का निरीक्षण किया, खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के आदेशानुसार तथा अशोकनगर एसडीएम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती लीना नायक द्वारा शनिवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित होटलों तथा समोसा कचौडी विक्रय स्थलों पर निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी। निरीक्षण के दौरान विदिशा रोड, गांधी पार्क, विवेक टॉकीज रोड स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।