कुकड़ू: तुलिनडीह जंगल के पास सड़क किनारे हाथी की मौजूदगी, लोगों से सतर्क रहने की अपील
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दारुदा (तुलिनडीह) जंगल के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क किनारे एक जंगली हाथी की मौजूदगी की सूचना मिली है. सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में सतर्कता बढ़ गई है. वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि हाथी के नजदीक जाने या उसे छेड़ने का प्रयास नहीं करें. विशेषकर रात के समय इस मार्ग से गुजरने वा