कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार 26 मई से जिले की 08 नगर पालिका/परिषदों में लगातार वार्ड वार संध्याकालीन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
आज 04 जून को सभी निकायों में जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर आयोजित हुए।
शिविरों में जल से संबंधित समस्याओं की कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 01 शिकायत का समाधान मौके पर किया गया। सफाई से संबंधित 06 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 03 शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया एवं 12 अन्य शिकायतें लाडली बहना योजना, निर्माण, सड़क मरम्मत आदि से संबंधित थी।
उक्त जानकारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्री अरुण कुमार पाठक द्वारा दी गई।
#JanSampark #ratlam
2 views | Ratlam, Madhya Pradesh | Jun 4, 2026