बेतिया: बेटी के ससुराल गए पिता पर जानलेवा हमला, हालत नाज़ुक, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती, पुलिस जांच जारी
पूर्वी चंपारण जिले के मलाई थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी भिखर राय पर उनकी बेटी के ससुराल में जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 24 जून की शाम करीब 6 बजे गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव में हुई, जहां वह अपनी बेटी से मिलने गए थे। घायल भिखर राय ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले बार-बार मारते-पीटते हैं।