बदायूं: उझानी में रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल
Budaun, Budaun | Nov 27, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार साढ़े 6 बजे के आसपास ई - रिक्शा व बाइक की भिडंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार थाना उझानी क्षेत्र के बेनी नगला गांव का रहने वाला 18 वर्षीय अंकित पुत्र रमेंद्र व बाइक पर पीछे बैठा उझानी के मौहल्ला नारायणगंज का रहने वाला 23 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र विजेंद्र घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया।