गोपालगंज: शहर में तीन वेंडर जोन बनाए जाएंगे, ठेला खोमचा लगेगा, सदर एसडीओ अनिल कुमार ने कलेक्ट्रेट में जगह चिन्हित की
शहर के ब्लॉक मोड़, हनुमानगढ़ी मोहल्ले सहित तीन जगह पर वेंडर जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीएम पवन कुमार सिन्हा के आदेश के बाद फुटपाथी दुकानदारों को राहत मिलेगी। इसकी जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने शनिवार की दोपहर दो बजे दी।