फरीदाबाद में हिट एंड रन का खौफनाक मंजरः धौज क्षेत्र में बेकाबू स्कॉर्पियो चालक ने लोगों को बेरहमी से कुचला, एक की हालत नाजुक
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज क्षेत्र से दिल दहला देन े वाली वारदात सामन े आई है। यहा ँ एक बेकाबू स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को बेहद बेरहमी से कुचल दिया। रफ्तार का यह जानलेवा तांडव देखकर इलाके मे ं हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादस े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
चश्मदीदो ं के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक ने वाहन पर से पूरी तरह नियंत्रण खो दिया था और गाड़ी सीध े लोगों को रौंदते हुए निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत खून से लथपथ घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहा ँ वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।