चाईबासा शहर के बंगाली समुदाय के लोगों ने रविवार को साल के पहले दिन पहला वैशाख पर प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी रविंद्र भवन प्रांगण से निकाली गई। जो सदर बाजार होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक, कोर्ट रोड, काली मंदिर होते हुए पुनः रविंद्र भवन पहुंची। सभी ने एक दूसरे को बंगाली नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।