सिरसागंज: नगला खंगर पुलिस ने सुजनीपुर अंडरपास से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जनपद में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला खंगर पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित अपराधियों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरा उर्फ लोकेश पुत्र जयवीर सिंह, निवासी नगला ब्राम्हण थाना नगला खंगर के रूप में हुई है।