ग्वालियर के घाटीगांव क्षेत्र में छोटे भाई की लव मैरिज का खामियाजा बड़े भाई को घर तुड़वाकर चुकाना पड़ा। 9 सितंबर 2025 की रात जेसीबी से मकान तोड़ने की घटना के बाद दहशत में परिवार पांच महीने तक गांव से बाहर रहा। अब मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।