सवाई माधोपुर: अतुल कुमार सक्सेना, जिला एवं सेशन न्यायाधीश सवाई माधोपुर ने किया जिला कारागृह का मासिक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में कीटनाशक के छिड़काव, बंदियों को कैंटीन की सुविधा,सूखे व गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण,बैरकों में साफ-सफाई, बंदियों के स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, भोजन व्यवस्था,प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ,बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, पीने के पानी की सुविधा, बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।