सवाई माधोपुर: राजबाग शहर सवाई माधोपुर में फोन हैक कर 90 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला आया सामने।
सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में फोन हैक कर ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसे लेकर लालचंद गर्ग पुत्र हनुमान गुप्ता निवासी बांकी माता मन्दिर के पास राजबाग शहर सवाई माधोपुर ने कोतवाली थाने में इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लालचंद ने बताया कि उनके साथी चतुर्भुज का फोन हैक कर किसी ने 90 हजार की धोखाधडी की है।