केन्द्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केन्द्र जयपुर और राज्य कृषि विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मैनपुरा,सूरवाल एवं करमोदा में अमरूदों के पौधो का सर्वे किया।वनस्पति संरक्षण अधिकारी जयपुर श्रीराम डिडेल ने अमरूदो में लगने वाले कीट व्याधी का रोग सर्वे कर इसके सरंक्षण के उपाय उपस्थित कृषकों को बताए।